रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

जगदलपुर , 09 सितंबर 2026 / शासकीय दंतेश्वरी पी.जी. महिला महाविद्यालय, जगदलपुर में Electoral Literacy Club (ELC) 2.0 के अंतर्गत मतदाता जागरूकता हेतु शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।


कार्यक्रम में ELC नोडल ऑफिसर सहित महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापकगण एवं छात्राएँ उपस्थित रहीं। सभी ने लोकतंत्र की मजबूती के लिए अपने मताधिकार का स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर प्रयोग करने तथा बिना किसी प्रलोभन, दबाव अथवा भेदभाव के मतदान करने की शपथ ली।


इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को “मेरा वोट-मेरी जिम्मेदारी” के भाव के साथ स्वयं जागरूक मतदाता बनने तथा अपने परिवार एवं समाज को भी मतदान के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply