रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

10 सितम्बर 2026, जगदलपुर । नई दिल्ली स्थित भव्य भारत मंडपम में 7 से 9 सितंबर तक आयोजित तीन दिवसीय भारत न्यूट्रीवर्स प्रदर्शनी  में छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से पहुँची शबरी हर्बल्स की टीम ने बस्तर के पारंपरिक एवं प्राकृतिक उत्पादों का प्रभावी प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर बस्तर सांसद महेश कश्यप ने शबरी हर्बल्स की टीम से आत्मीय भेंट मुलाकात की तथा बस्तर के स्थानीय उत्पादों,वनौषधियों और पारंपरिक ज्ञान को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किए जाने पर शुभकामनायें देते हुए प्रसन्नता व्यक्त की।

सांसद महेश कश्यप ने कहा कि बस्तर की समृद्ध प्राकृतिक संपदा,पारंपरिक ज्ञान और स्थानीय उत्पादों में देश दुनिया तक पहुँचने की अपार संभावनाएं हैं। ऐसे आयोजनों के माध्यम से बस्तर के उत्पादों को व्यापक बाजार और नई पहचान मिल रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वोकल फॉर लोकल और स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने के संकल्प से बस्तर के ग्रामीणों और स्थानीय उद्यमियों को नई दिशा मिल रही है।

उन्होंने कहा कि बस्तर की संस्कृति,परंपरा और प्रकृति से जुड़े उत्पाद अब देश की राजधानी से होते हुए वैश्विक मंच तक अपनी पहचान बना रहे हैं। स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन मिलने से रोजगार और स्वरोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे तथा बस्तर की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। भारत न्यूट्रीवर्स प्रदर्शनी में शबरी हर्बल्स की सहभागिता ने बस्तर के पारंपरिक उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply