रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

10 सितम्बर 2026, भानुप्रतापपुर। कांकेर पुलिस के उजियारा अभियान के तहत भानुप्रतापपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब में मिलावट के गोरखधंधे का पर्दाफाश किया है। ग्राम बसंत नगर, नारायणपुर में उत्तम देवनाथ के किराए के मकान से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की खाली बोतलें, भरे हुए पौवे, फर्जी स्टीकर, होलोग्राम और ढक्कन बरामद किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश के मार्गदर्शन और एसडीओपी शेर बहादुर सिंह ठाकुर के पर्यवेक्षण में 8 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की गई। सूचना थी कि बसंत नगर में एक खाली मकान में मिलावट के लिए बड़ी मात्रा में सामग्री रखी गई है। टीम ने मौके पर दबिश देकर तलाशी ली तो कमरे में सामग्री लावारिस हालत में मिली।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply