रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निवास पहुंचकर की आत्मीय भेंट
10 सितम्बर 2026, जगदलपुर । भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत के दिल्ली स्थित निवास पर पहुंचकर बस्तर सांसद महेश कश्यप ने उनसे भेंट की और नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। इस दौरान सांसद महेश कश्यप ने साल पहनाकर,उन्हें माँ दंतेश्वरी की तस्वीर भेंट कर उनके सफल कार्यकाल की मंगलकामना की।

इस अवसर पर सांसद महेश कश्यप ने कहा कि मन्नालाल रावत को अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व मिलना जनजातीय समाज के लिए गौरव का विषय है। उनके अनुभव,संगठनात्मक क्षमता और कुशल नेतृत्व का लाभ पूरे देश के जनजातीय समाज को मिलेगा। विश्वास है कि उनके नेतृत्व में अनुसूचित जनजाति मोर्चा संगठन को नई ऊर्जा और नई दिशा मिलेगी तथा जनजातीय समाज के हितों एवं विकास के लिए प्रभावी ढंग से कार्य होगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने जनजातीय समाज के सम्मान,अधिकार,शिक्षा,स्वास्थ्य,रोजगार और विकास को प्राथमिकता दी है। ऐसे समय में अनुसूचित जनजाति मोर्चा की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। मन्नालाल रावत के नेतृत्व में संगठन इन प्रयासों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामाश्रय सिंह,बलदेव मंडावी,कामदेव बघेल,वनवासी मौर्य एवं सतीश बाजपेयी उपस्थित रहे।