रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

जगदलपुर, 15 सितंबर 2026/ कलेक्टोरेट के प्रेरणा कक्ष में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक ‘कलेक्टर जनदर्शन’ कार्यक्रम में जिले के नागरिकों की समस्याएं सुनी गईं। इस दौरान कुल 7 आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर कलेक्टर आकाश छिकारा ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल और प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए।



          जनदर्शन में दरभा तहसील के ग्राम अलवा निवासी गजानंद मण्डावी ने अपनी उच्च शिक्षा को लेकर गुहार लगाई। गजानंद ने आवेदन में बताया कि वह अनुसूचित जनजाति वर्ग और बीपीएल परिवार से आते हैं। उनके पिता दिव्यांग हैं और मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। गजानंद ‘इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट’ डिग्री कोर्स में प्रवेश लेना चाहते हैं, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण शिक्षण शुल्क और हॉस्टल शुल्क वहन करने में असमर्थ हैं।

छात्र की लगन और पारिवारिक स्थिति को देखते हुए कलेक्टर ने डीएमएफ मद से आवश्यक सहयोग दिलाने का भरोसा दिया। जनदर्शन में कलेक्टर के इस संवेदनशील रुख से गजानंद के चेहरे पर राहत लौटी और उनके आगे की पढ़ाई के सपने को नई उम्मीद मिली।

       इस अवसर पर वन मंडलाधिकारी  दीपेश कपिल, अपर कलेक्टर सीपी बघेल, सहायक कलेक्टर  यशवंत नायक सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply