रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

सेवा संकल्प अभियान
जगदलपुर, 18 सितम्बर 2026/ स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय करंजी में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत “मेरे सपनों का भारत: विकसित भारत 2047” विषय पर भव्य चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का गरिमामय आयोजन किया गया।
स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित इस महा-अभियान के तहत विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ भाग लिया।

प्राथमिक से लेकर हायर सेकेंडरी स्तर तक के विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता और रचनात्मक सोच का परिचय देते हुए कैनवास पर 25 साल के सेवा कार्यों, स्वच्छ भारत, डिजिटल इंडिया, सेना के शौर्य, नया कश्मीर, नक्सलमुक्त भारत, महिला सशक्तिकरण और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रभावों को जीवंत रंगों के माध्यम से उकेरा।