रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

19 सितंबर 2026, कोंटा। भारतीय जनता पार्टी कोंटा मंडल की आवश्यक बैठक आगामी नगर पंचायत चुनाव एवं सेवा संकल्प अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, चुनावी तैयारियों तथा अभियान को जमीनी स्तर तक पहुंचाने को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत चर्चा की गई।



बैठक में कोंटा जिला भाजपा अध्यक्ष धनीराम बारसे, वरिष्ठ नेता हूंगाराम मरकाम, सोयम मुक्का, जमुना मांझी, नूपुर वैदिक, संजय सोढ़ी, मंडल अध्यक्ष सुभाष चतुर्वेदी, साईं रेड्डी, पी. विजय, सतीश बाजपेई सहित जिला एवं मंडल पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



बैठक के दौरान आगामी नगर पंचायत चुनाव को लेकर संगठन की तैयारियों, कार्यकर्ताओं की भूमिका और स्थानीय स्तर पर जनसंपर्क को मजबूत करने पर जोर दिया गया। वहीं, सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों और कार्यक्रमों को अधिक प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुंचाने के लिए कार्ययोजना पर भी चर्चा हुई।



पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से संगठन के कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने और आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में आगामी गतिविधियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply