रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

राहत एवं बचाव की तैयारियों के दिए निर्देश
25 सितम्बर 2026, जगदलपुर। बस्तर लोकसभा क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए बस्तर सांसद महेश कश्यप ने लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बस्तर,बीजापुर,दंतेवाड़ा,नारायणपुर,सुकमा एवं कोंडागांव जिलों के कलेक्टरों से दूरभाष के माध्यम से चर्चा कर बारिश एवं बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली।
सांसद ने जिले के बाढ़ प्रभावित एवं संभावित प्रभावित क्षेत्रों,जलभराव तथा प्रशासन द्वारा की जा रही तैयारियों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने तत्काल राहत शिविर चिन्हांकित करने, जरूरत पड़ने पर राहत एवं बचाव कार्य के लिए टीमों का गठन करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में प्रशासनिक अमले को अलर्ट रखने के निर्देश दिए।सांसद कश्यप ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में आमजन को तत्काल सहायता उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि बाढ़ एवं अतिवृष्टि की स्थिति में राहत और बचाव कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न हो तथा प्रभावित लोगों तक आवश्यक सहायता शीघ्र पहुंचाई जाए।
सांसद महेश कश्यप ने आमजन से अपील की है कि भारी बारिश को देखते हुए अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें और सुरक्षित स्थान पर रहें। नदी, नाले एवं जलभराव वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें।
किसी भी प्रकार की परेशानी,आपात स्थिति या सहायता की आवश्यकता होने पर तत्काल स्थानीय प्रशासन एवं संबंधित राहत बचाव दल से संपर्क करें।