
6 अक्टूबर 2026, जगदलपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत 7 से 9 अक्टूबर 2026 तक कांकेर, कोंडागांव, बस्तर और दंतेवाड़ा जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटियों की बैठकों में शामिल होने के साथ कांग्रेस के प्रस्तावित कार्यक्रमों में भी शिरकत करेंगे।
निर्धारित प्रवास कार्यक्रम के अनुसार डॉ. महंत 7 अक्टूबर को रायपुर से कांकेर के लिए रवाना होंगे। कांकेर पहुंचकर वे राजीव भवन में आयोजित जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद वे कोंडागांव के लिए रवाना होंगे और वहां से शाम को जगदलपुर पहुंचेंगे।

जगदलपुर में कांग्रेस भवन में आयोजित जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में भाग लेने के बाद वे सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे।8 अक्टूबर को डॉ. महंत सुबह जगदलपुर से दंतेवाड़ा के लिए रवाना होंगे। दंतेवाड़ा पहुंचकर वे मां दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन करेंगे। इसके बाद वे छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रस्तावित कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
शाम को दंतेवाड़ा से जगदलपुर लौटकर सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे।प्रवास के अंतिम दिन 9 अक्टूबर को डॉ. महंत जगदलपुर में पनिका समाज की सामाजिक बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद कांग्रेस भवन में आयोजित जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक में हिस्सा लेंगे।
दोपहर बाद वे जगदलपुर से रायपुर के लिए रवाना होंगे और शाम को स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर पहुंचेंगे।नेता प्रतिपक्ष के प्रवास को लेकर जारी सूचना में संबंधित जिलों के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रवास के दौरान सुरक्षा, आवास, सत्कार एवं अन्य प्रासंगिक व्यवस्थाओं को लेकर भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक तैयारी करने कहा गया है।