
6 अक्टूबर 2026, बकावंड। जनपद पंचायत बकावंड की ग्राम पंचायत उड़ियापाल में मुक्तिधाम शेड निर्माण के नाम पर हुए ₹1 लाख के भुगतान को लेकर अब ग्रामीणों ने सवाल खड़े किए हैं।
उपलब्ध जानकारी के मुताबिक सरकारी पोर्टल e-Gram Swaraj के Expenditure Detail में 8 अक्टूबर 2024 को “MUKHTI DHAM SEAD NIRMAN KARYA KA RASHI BHUGTAN” के नाम से ₹1 लाख का भुगतान दर्ज है।
मामला तब गंभीर हुआ, जब ग्रामीणों ने भुगतान के बावजूद मौके पर निर्माण कार्य की वास्तविक स्थिति पर सवाल उठाए।
ग्रामीणों का कहना है कि जिस शेड के निर्माण के नाम पर राशि खर्च होना दर्ज है, उसकी मौके पर मौजूदगी और निर्माण की स्थिति स्पष्ट नहीं है।
मामले को लेकर RTI के माध्यम से भी जानकारी मांगी जाएगी।
ग्रामीणों के अनुसार, मिली जानकारी और सरकारी पोर्टल पर दर्ज भुगतान के बीच अंतर नजर आ रहा है।
इसी को लेकर अब भुगतान की प्रक्रिया, कार्य की स्वीकृति, माप पुस्तिका, बिल-वाउचर और मौके पर हुए निर्माण की जांच की मांग उठ रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि ₹1 लाख का भुगतान वास्तव में निर्माण कार्य के लिए हुआ है तो मौके पर उसका भौतिक सत्यापन होना चाहिए। वहीं यदि निर्माण नहीं हुआ, तो भुगतान किस आधार पर दर्ज किया गया, यह जांच का विषय है।
अब पूरे मामले में जमीनी जांच के बाद ही तस्वीर साफ होगी कि ₹1 लाख का मुक्तिधाम शेड वास्तव में बना या सिर्फ सरकारी रिकॉर्ड में ही निर्माण पूरा हो गया।