
लोहंडीगुड़ा, 6 अक्टूबर 2026। चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सरपंच जोगाराम पोयाम ने अपने क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों, अस्पतालों एवं बिजली व्यवस्था का निरीक्षण कर जमीनी स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत मिचनार-01 के टांगरापारा में शिक्षा व्यवस्था की चिंताजनक तस्वीर सामने आई।ग्रामीणों के अनुसार, गांव का शासकीय प्राथमिक शाला भवन करीब 9 वर्षों से जर्जर हालत में होने के कारण बंद है।

वर्तमान में बच्चों की पढ़ाई नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र में संचालित की जा रही है। ग्रामीणों ने मांग कि विद्यालय में शिक्षकों की भी कमी है, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। क्षेत्रवासियों ने विद्यालय में पर्याप्त शिक्षकों की पदस्थापना की मांग भी रखी है।

टांगरापारा गांव की आबादी 500 से अधिक बताई जा रही है। ऐसे में ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों के लिए सुरक्षित एवं पर्याप्त स्कूल भवन बेहद जरूरी है।

जोगाराम पोयाम ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए शासन-प्रशासन से जल्द से जल्द नया स्कूल भवन स्वीकृत करने तथा पर्याप्त शिक्षकों की व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि गांव के बच्चों को बेहतर और सुरक्षित शिक्षा मिल सके।