जगदलपुर, 6 अक्टूबर 2026/बस्तर जिले में सामुदायिक सहभागिता, सुपोषण और प्रारंभिक बाल विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से आयोजित ‘अंगना मिलन’ कार्यक्रम जन-उत्सव के रूप में तब्दील हो गया। जिले के 1,670 केंद्रों से दर्ज हुई सहभागिता के तहत रोचक गतिविधियों का निरंतर आयोजन हुआ, जिसने इस अभियान को ऐतिहासिक सफलता दिलाई।

इस महाभियान के अंतर्गत आयोजित प्रमुख गतिविधियों में बच्चों का स्वास्थ्य एवं पोषण परीक्षण, वजन व ऊंचाई मापन, तथा तिरंगा थाली व स्थानीय पौष्टिक आहार पर आधारित पोषण प्रदर्शनियां शामिल रहीं। केंद्रों में बच्चों के मानसिक व शारीरिक विकास के लिए खेल-खेल में सीखने की बाल-सुलभ क्रीड़ाएं, खिलौना कार्यशालाएं और रोचक गतिविधियां आयोजित की गईं, जिसके चलते 32,257 बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

इसके साथ ही माताओं और पालकों को जागरूक करने के लिए ‘अंगना चैपाल’ और परामर्श सत्रों का आयोजन हुआ, जहां 32,009 महिलाओं और 13,842 पुरुषों ने सक्रिय संवाद करते हुए शिशु देखभाल, टीकाकरण व स्वच्छता से जुड़ी बारीकियों को समझा।

कुल 58,271 प्रतिभागियों की प्रेरक मौजूदगी वाले इस आयोजन का सबसे भावुक और प्रेरक पल वह रहा, जब अंतिम छोर तक निस्वार्थ भाव से सेवाएं पहुंचाने वाली 8,918 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मितानिनों को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया गया। इन गतिविधियों के सफल समन्वय ने पूरे जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों को पारिवारिक आत्मीयता और विकास का केंद्र बना दिया है।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply