जगदलपुर, 6 अक्टूबर 2026/ जगदलपुर के टाउन हॉल में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित जिला स्तरीय सेवा सेतु शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम के उत्कृष्ट कार्यों को सराहते हुए उनका सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सांसद महेश कश्यप ने योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए परियोजना अधिकारी और उनके तीनों सुपरवाइजरों को मंच से सम्मानित किया। इसके साथ ही जमीनी स्तर पर सेवा संकल्प अभियान में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली लगभग 40 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और 40 सहायिकाओं को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस सम्मान से कार्यकर्ताओं और अधिकारियों में हर्ष का माहौल रहा और उन्होंने इसे मैदानी स्तर पर काम कर रही पूरी टीम का मनोबल बढ़ाने वाला कदम बताया।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply