
7 अक्टूबर 2026, दंतेवाड़ा। जिले के बारसूर थाना क्षेत्र के जंगल-पहाड़ी इलाके में नक्सल उन्मूलन अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है।
सर्चिंग के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए डंप से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार संयुक्त टीम ने मौके से एके-47 रायफल, इंसास रायफल, बीजीएल लॉन्चर, भरमार बंदूकें, टिफिन बम, कुकर बम, वॉकी-टॉकी सेट समेत अन्य नक्सली सामग्री जब्त की है।
बरामद सामग्री को नष्ट करने की कार्रवाई की जा रही है और इलाके में सर्च अभियान तेज कर दिया गया है।