7 अक्टूबर 2026, छत्तीसगढ़/ दुर्ग – नकली सोने की पत्तियों को असली बताकर ज्वेलर्स से लाखों की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पाटन पुलिस ने पर्दाफाश किया है।मामला 24 सितंबर 2026 का है। लक्ष्मी ज्वेलर्स के संचालक आनंद सोनी ने पाटन थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत के मुताबिक ओमी सिंह और लाखन सिंह नाम बताने वाले दो व्यक्ति दुकान पर पहुंचे। दोनों ने पहले 180 ग्राम वजन की 18 सोने की पत्तियों को असली बताकर कारोबारी का भरोसा जीता, फिर असली की जगह नकली पत्तियां देकर 15 लाख 93 हजार रुपये ले लिए।

इतना ही नहीं आरोपियों ने दुकान से 3 लाख 39 हजार रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण भी उधार लिए, जिसमें 18 ग्राम की तीन सोने की अंगूठियां और 176.59 ग्राम की एक जोड़ी चांदी की पायल शामिल थी।

कुल ठगी 19 लाख 32 हजार रुपये की हुई।शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पाटन पुलिस ने राजस्थान निवासी गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों के कब्जे से 23 नकली सोने की पत्तियां, 1 असली सोने की पत्ती, मोटरसाइकिल, नकदी और वारदात में प्रयुक्त सामग्री बरामद की गई है।पुलिस आगे की जांच कर रही है।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply