
7 अक्टूबर 2026, बालोद। शहर के सिंचाई कॉलोनी क्षेत्र में युवती पर हुए एसिड अटैक के मामले का पुलिस ने महज 8 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने वारदात के मास्टरमाइंड युवती के कथित प्रेमी यश कुमार सोनकर और उसके दोस्त करण कुंजाम को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी यश का युवती से प्रेम संबंध था। युवती के शादी के लिए तैयार नहीं होने और किसी अन्य युवक से संबंध होने की बात से नाराज होकर यश ने करीब तीन महीने पहले ही एसिड अटैक की साजिश रची थी।
योजना के तहत उसने दोस्त करण के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने अपराध कबूल कर लिया। मामले में आगे की जांच जारी है।