7 अक्टूबर 2026, बिलासपुर। गांजा तस्करी के मामले में जेल में बंद बर्खास्त कॉन्स्टेबल संतोष राठौर के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में चार्जशीट पेश की है। ACB ने 5 अक्टूबर 2026 को विशेष न्यायाधीश पीसी एक्ट की अदालत में अभियोग पत्र प्रस्तुत किया।

ACB के अनुसार सेवा अवधि के दौरान संतोष राठौर की कुल वैध आय 46 लाख 8 हजार 341 रुपए थी, जबकि जांच में उसके पास 62 लाख 28 हजार 137 रुपए की संपत्ति मिली।

इस तरह 16 लाख 19 हजार 796 रुपए आय से अधिक पाए गए। जांच एजेंसी ने आय, खर्च और संपत्ति के दस्तावेजों का मिलान कर चार्जशीट तैयार की है।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply