
जगदलपुर, 9 अक्टूबर 2026। मां दंतेश्वरी की पावन धरा और बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी एवं सांसद सुखदेव भगत के प्रथम आगमन पर कांग्रेस परिवार द्वारा उनका हार्दिक स्वागत, वंदन एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता राजीव शर्मा सहित कांग्रेस परिवार के सदस्यों ने सुखदेव भगत का स्वागत कर उनके बस्तर आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त की।

उनके प्रथम दौरे को लेकर स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।जगदलपुर पहुंचने पर कांग्रेस परिवार की ओर से आत्मीय स्वागत के माध्यम से संगठन के प्रति एकजुटता और आपसी समन्वय का संदेश दिया गया। बस्तर की सांस्कृतिक पहचान और परंपराओं के अनुरूप अतिथि का अभिनंदन किया गया।

सुखदेव भगत के इस दौरे को बस्तर में कांग्रेस संगठन की गतिविधियों और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके आगमन से स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का माहौल बना।
