सांसद महेश कश्यप ने कहा,गांव से शहर तक आम जनता को सुविधाएं देना और नगरीय निकायों को विकसित करना भाजपा सरकार की प्राथमिकता

नवरात्रि के पहले दिन शहर को विकास कार्यों की सौगात महापौर संजय पांडे समयबद्ध और सुनियोजित विकास से बदलेंगे शहर के हालात

12 अक्टूबर 2026, जगदलपुर। शारदीय नवरात्रि के पहले दिन रविवार को जगदलपुर में विकास कार्यों की शुरुआत के साथ शहरवासियों को जनसुविधाओं की सौगात मिली। नगर निगम ने तीन वार्डों में 01 करोड़ 20 लाख 20 हजार रुपये की लागत से आरसीसी नाला निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इसके साथ ही सुलभ शौचालय और अन्य सुविधाओं से जुड़े कार्यों का लोकार्पण भी किया गया। सांसद महेश कश्यप, विधायक किरण देव के मार्गदर्शन और महापौर संजय पांडे द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और जलभराव की समस्या से निपटने पर जोर दिया गया।

सांसद महेश कश्यप ने कहा कि भाजपा सरकार गांवो से लेकर शहरों तक आम जनता क़ो बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और नगरीय निकायों को विकसित करने के लिए लगातार कार्य कर रही है विकास का उद्देश्य केवल निर्माण कार्य कराना नहीं बल्कि आम नागरिकों के जीवन को सुविधाजनक बनाना है नाला,निर्माण, सड़क, प्रकाश व्यवस्था और सार्वजनिक सुविधाओं के विस्तार से शहर की व्यवस्थाओं को मजबूती मिलेगी, उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के माध्यम से स्थानीय जरूरतों के अनुरूप विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है।

महापौर संजय पांडे ने कहा कि जगदलपुर को जलभराव की समस्या से निजात दिलाना नगर निगम की प्राथमिकताओं में शामिल है। भाजपा सरकार शहर में समयबद्ध और सुनियोजित विकास कार्यों को लगातार अंजाम दे रही है। शहर के विकास का हमारा विजन केवल सड़क, नाली और स्ट्रीट लाइट तक सीमित नहीं है, बल्कि ऐसी नगरीय व्यवस्था तैयार करना है, जिसमें जल निकासी बेहतर हो, सार्वजनिक सुविधाओं का विस्तार हो और नागरिकों को सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण मिले। वार्डों की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है, ताकि लोगों को रोजमर्रा की समस्याओं से राहत मिले और शहर का आधारभूत ढांचा मजबूत हो।

तीन वार्डों में ₹1.20 करोड़ के नाला निर्माण कार्य नगर निगम के अनुसार, छत्रपति शिवाजी वार्ड क्रमांक 35 में सीसी सड़क और आरसीसी नाली सहित विभिन्न निर्माण कार्यों पर 29.58 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। राजेंद्र नगर वार्ड क्रमांक 21 में गंगा मुंडा तालाब के पास तथा शिव मंदिर वार्ड क्रमांक 3 में आरसीसी नाला निर्माण के लिए 19.73 लाख रुपये स्वीकृत हैं। वहीं, मुख्यमंत्री नगरोत्थान मद के अंतर्गत कुशाभाऊ ठाकरे वार्ड क्रमांक 48 में नवोदय विद्यालय से हनुमान मंदिर तक आरसीसी नाला बनाया जाएगा। इस कार्य की लागत 70.89 लाख रुपये है। तीनों परियोजनाओं की कुल लागत 1 करोड़ 20 लाख 20 हजार रुपये है।

सुलभ शौचालय का विस्तारविकास कार्यक्रम के तहत दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण के सामने टैंकर एवं स्वच्छता कर्मियों को डस्टबिन ट्रॉली वितरण और लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। गांधीनगर वार्ड में महात्मा गांधी स्कूल के पास सुलभ शौचालय का लोकार्पण किया गया।

कार्यक्रम में इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष शरद अवस्थी,ब्रेवरेज कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी, नगर निगम सभापति खेमसिंह देवांगन, जिला सहकारी बैंक उपाध्यक्ष श्रीनिवास मिश्रा,महामंत्री परिश बेसरा,आर्यद्र सिंह आर्य,निर्मल पानीग्राही, लक्ष्मण झा,सुरेश गुप्ता,कळवती कसेर,संजय विश्वकर्मा, योगेंद्र पाण्डेय, संग्राम सिंह राणा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों,पार्षदों और अधिकारियों की सहभागिता रही।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply