
धीमी गति एवं सतर्कता से वाहन चलाने की अपील
12 अक्टूबर 2026, नवरात्रि पर्व के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पैदल आवागमन को देखते हुए NH-63 पर संचालित भारी वाहन, ट्रक एवं बस के चालकों को समझाइश दी गई। चालकों को निर्देशित किया गया कि वे सड़क पर पैदल चल रहे श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वाहन धीमी गति एवं पूरी सतर्कता के साथ चलाएं तथा यातायात नियमों का पालन करें।चालकों को स्पष्ट हिदायत दी गई कि वर्तमान में उन्हें समझाइश देकर सावधानी बरतने का अवसर दिया जा रहा है।
इसके बावजूद दोबारा तेज गति (ओवरस्पीडिंग) से वाहन चलाते पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।बस्तर पुलिस की अपील: नवरात्रि पर्व के दौरान NH-63 पर पैदल चलने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि है।
अतः सभी भारी वाहन चालकों से अपील है कि निर्धारित गति सीमा का पालन करने के साथ-साथ विशेष सतर्कता बरतें और परिस्थितियों के अनुसार वाहन की गति धीमी रखें, ताकि श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित रहे तथा किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।बस्तर पुलिस — आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता।