बोधघाट जिला-बस्तर,

जगदलपुर दिनाॅंक- 17.10.2026

📌 बस्तर जिले में अवैध प्रतिबंधित डोडा (Poppy Straw ) बिक्री करने वालो के उपर की गई कार्यवाही

📌 अवैध रूप से प्रतिबंधित डोडा बिक्री करने के लिए ग्राहक का इंतजार करते 03 आरोपी को किया गया गिरफ्तार

📌 आरोपी के कब्जे से अवैध प्रतिबंधित डोडा (Poppy Straw ) कुल 2.994 Kg को किया गया जप्त

📌 जप्त अवैध प्रतिबंधित डोडा की क़ीमत करीबन 29,940रु.📌 03 आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायलय में किया गया पेश 📌 थाना बोधघाट क्षेत्रन्तर्गत की गयी कार्यवाही

📌आरोपी का नाम :- (1) किशोर दास पिता स्व. मनोरंजन दास उम्र 45 साल निवासी ग्राम मेटावाड़ा

(2) अंबर कश्यप पिता स्व. कैलाश कश्यप उम्र 37 साल निवासी मेटगुडा जगदलपुर

(3) अस्सू देवांगन पिता स्व संजय देवांगन उम्र 45 साल निवासी महादेवघाट जगदलपुर

📌जप्त सम्पत्ति :- आरोपियो के कब्जा से अवैध प्रतिबंधित मादक पदार्थ डोडा (Poppy Straw) 2.994Kg कुल कीमती 29,940 रु

पुलिस अधीक्षक, शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा नशे के खिलाफ अभियान चलाकर नशे के सौदागरों तथा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य मे अवैध प्रतिबंधित मादक पदार्थ डोडा (Poppy Straw )बिक्री करने के लिए ग्राहक का इंतजार करते तीन आरोपियो को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है।

ज्ञात हो कि थाना बोधघाट में दिनांक 16.10.2026 के शाम में जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि दो व्यक्ति मेटगुडा स्थित रेलवे स्कूल ग्राउंड के पास में अवैध रूप से मादक पदार्थ डोडा (Poppy Straw ) को अपने पास रखकर अवैध रूप से बिक्री करने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे है, कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के दिशानिर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक सुखनंदन सिंह राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट टामेश्वर चौहान के नेतृत्व में थाना प्रभारी बोधघाट व अन्य थाना स्टाफ की टीम बनाकर सूचना की तस्दीकी तथा कार्यवाही हेतु तत्काल मेटगुडा स्थित रेलवे स्कूल ग्राऊंड के पास में पहुँचकर रेड कार्यवाही किया गया जहां पर मुखबिर के बताये हुलिहा के दो व्यक्ति मिले

जिन्हे घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ करने पर अपना अपना नाम किशोर दास पिता स्व. मनोरंजन दास उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम मेटावडा, अंबर कुमार पिता कैलाश कश्यप उम्र 37 साल निवासी मेटगुडा जगदलपुर का रहने वाले बताया जिसका तलाशी लेने पर आरोपियो के संयुक्त कब्जा में रखे सफ़ेद रंग के झिल्ली एवं सफ़ेद नीला रंग के कैरी बैग के अंदर से अवैध मादक पदार्थ डोडा (Poppy Straw ) कुल 08 पैकेट में 1.021 kg किमती 10,210 रु मिला जिसे रखने व बिक्री करने के संबंध में पूछताछ करने पर उक्त आरोपियों के द्वारा महादेवघाट निवासी अस्सू देवांगन के साथ मिलकर डोडा की अवैध बिक्री का कार्य करना बताने से उक्त आरोपियों के निशानदेही पर हाटकछोरा मेन रोड में रेड कार्यवाही किया गया जहां पर एक व्यक्ति ट्राली बैग रखा हुआ मिला जिसे नाम पता पूछने पर अपना नाम अस्सू देवांगन पिता स्व संजय देवांगन उम्र 45 साल निवासी महादेव घाट जगदलपुर का रहने वाला बताया जिसकी तलाशी लेने पर उसके ट्रॉली बैग के अंदर से 09प्लास्टिक के पैकेट में कुल 1.973 kg मादक पदार्थ डोडा (Poppy Straw ) किमती 19,730 रु बरामद हुआ उक्त बरामद डोडा को अपने कब्जे में रखने/ परिवहन करने तथा बिक्री करने के संबंध में किसी प्रकार का वैध दस्तावेज आरोपियो द्वारा पेश नहीं करने से आरोपियो का यह कृत्य अपराध धारा 20(B) NDPS Act का होना पाये जाने से उक्त अवैध मादक पदार्थ डोडा (Poppy Straw ) को विधिवत जप्त करते हुए उक्त आरोपियो को दिनांक 17.10.26 को विधिवत गिरफ्तार करते हुए आरोपियो के विरुद्ध 20(B) NDPS act का अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमाण्ड हेतु माननीय विशेष.NDPS न्यायालय जगदलपुर भेजा गया है।

महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारी / कर्मचारी

निरीक्षक :- टामेश्वर चौहान

उप निरीक्षक:- ललित सिंह नेगी

प्रशिक्षु उ नि- अफसाना

स उ नि :- सतीश श्रीवास्तव

प्रधान आरक्षक:- अहिलेश नाग,

सुनील मनहर,

आरक्षक:- दीपक मिंज,

युवराज ठाकुर, परमानंद भोयर, कामदेव दर्रो

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply