रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

19 अक्टूबर 2026, बस्तर। विश्व हिंदू परिषद – बजरंग दल जिला बस्तर के तत्वावधान में शस्त्र पूजन का कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम और भव्यता के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत संजय बाजार स्थित दुर्गा पंडाल में शस्त्रों की पूजा के साथ हुई। इसके बाद विश्व हिंदू परिषद – बजरंग दल के कार्यकर्ता जयकारों के साथ नारे लगाते हुए पदयात्रा करते हुए मां दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण पहुंचे, जहां पर भी शस्त्रों की विधिवत पूजा कराई गई।

इस अवसर पर 40 से 50 की संख्या में विश्व हिंदू परिषद – बजरंग दल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूरा कार्यक्रम अत्यंत भव्यता और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply