
25 अक्टूबर 2026, फरसगांव। कोंडागांव जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला।एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया।
हादसा इतना भीषण था कि वाहन में सवार सेना के एक जवान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गया।
दुर्घटना में पांच अन्य लोग भी घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।