मर्ग क्रमांक 70/26, धारा 194 बीएनएसएस

4 नवंबर 2026, जगदलपुर / थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत बाफना लाइफ स्टाइल कपड़ा दुकान में कार्यरत युवती का शव दुकान की छत पर मिलने के मामले में पुलिस द्वारा मर्ग क्रमांक 70/26, धारा 194 बीएनएसएस के तहत मर्ग कायम कर विस्तृत जांच की जा रही है।

मृतिका दीपा सागर, पिता राजू सागर, उम्र 21 वर्ष, निवासी बैलाबाजार, जगदलपुर, दिनांक 01.11.2026 को प्रतिदिन की भांति दुकान में कार्य करने आई थी शाम करीब 6 – 6:30 बजे वह अचानक दुकान से कहीं चली गई।

दिनांक 02.11.2026 को दुकान में साफ-सफाई का कार्य करने वाली महिला कर्मचारी पोछा एवं झाडू लेने दुकान की छत पर पहुंची, जहां युवती का शव मृत अवस्था में पड़ा मिला।

सूचना प्राप्त होते ही थाना कोतवाली पुलिस, FSL टीम द्वारा परिजनों की उपस्थिति में घटनास्थल एवं शव का सूक्ष्म निरीक्षण कर महिला स्टाफ एवं परिजनों की उपस्थिति में पंचनामा कार्यवाही की गई। तत्पश्चात शव का पोस्टमार्टम डिमरापाल में कराया गया।

मृतिका से मिले सुसाइड नोट को महत्वपूर्ण साक्ष्य के रूप में संज्ञान में लेते हुए उसकी लिखावट, विषयवस्तु एवं अन्य संबंधित तथ्यों का परीक्षण एवं सत्यापन किया जा रहा है।

पुलिस द्वारा सभी पहलुओं पर गंभीरतापूर्वक जांच की जा रही है तथा प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply