प्रशिक्षणार्थियों ने भाषण और पारंपरिक जनजातीय नृत्य से समां बांधा; मुख्य अतिथि ने किया विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन

जगदलपुर, 19 नवम्बर 2026/ जनजातीय गौरव दिवस एवं जनजातीय गौरव सप्ताह वर्ष 2026 के उपलक्ष्य में बुधवार 18 नवंबर को शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बस्तर में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती का भव्य आयोजन किया गया। पूरे परिसर में कार्यक्रम को लेकर भारी उत्साह और हर्षोल्लास का माहौल देखने को मिला।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत बस्तर के उपाध्यक्ष अनिल परिहार उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के प्राचार्य डॉ एके माण्डले ने की, साथ ही संस्था के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण भी इस गौरवशाली अवसर पर मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान संस्था के प्रशिक्षणार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने भगवान बिरसा मुंडा के प्रेरणादायक जीवन, उनके अदम्य संघर्ष और देश के प्रति दिए गए सर्वोच्च बलिदान पर ओजस्वी भाषण प्रस्तुत किए।

इसके साथ ही प्रशिक्षणार्थियों द्वारा जनजातीय संस्कृति और परंपरा की झलक दिखाते हुए मनमोहक पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुति दी गई, जिसने उपस्थित सभी अतिथियों और दर्शकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि श्री अनिल परिहार ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया और भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का संदेश दिया।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply