
22 नवंबर 2026, महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां कोतवाली थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक पुलिस आरक्षक का शव जंगल में मिला। घटना की जानकारी सामने आते ही इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
मृतक आरक्षक की पहचान 29 वर्षीय मिथिलेश कुमार लेढिया के रूप में हुई है, जो महासमुंद पुलिस कंट्रोल रूम में पदस्थ था। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।