22 नवंबर 2026, सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद पत्नी ने कथित तौर पर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। पत्नी की हालत गंभीर होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा था।

इसी बीच पति ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं, अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही पत्नी ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।इस घटना में पति-पत्नी दोनों की मौत हो गई।

एक ही परिवार में दो लोगों की मौत से गांव में शोक का माहौल है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply