पनारापारा प्रीमियर लीग के आयोजन को कुमार जयदेव ने दिया सहयोग

26 नवंबर 2026, जगदलपुर। इंद्रावती क्रिकेट क्लब पनारापारा द्वारा आगामी दिसंबर माह में आयोजित होने वाली पनारापारा प्रीमियर लीग को लेकर आयोजन समिति के सदस्यों ने सुकमा जमींदार एवं समाजसेवी कुमार जयदेव से मुलाकात की। समिति के सदस्यों ने उन्हें प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए आयोजन के लिए पुरस्कार स्वरूप सहयोग की मांग की। इस पर कुमार जयदेव ने तत्काल सहयोग प्रदान करते हुए आयोजन समिति को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर कुमार जयदेव ने कहा कि बस्तर में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत है उन्हें आगे बढ़ने के लिए अवसर और मंच उपलब्ध कराने की। खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। ऐसे आयोजन लगातार होते रहने चाहिए, जिससे खिलाड़ियों और युवाओं का शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास हो सके। उन्होंने युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने और स्थानीय प्रतिभाओं को आगे लाने की दिशा में आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना की।

ज्ञात हो कि कुमार जयदेव सामाजिक, सांस्कृतिक एवं अन्य जनहित से जुड़े आयोजनों में आगे बढ़कर सहयोग करते रहे हैं। उनके इसी सहयोगात्मक स्वभाव के चलते विभिन्न आयोजन समितियां उनसे सहयोग की अपेक्षा लेकर पहुंचती हैं।

पनारापारा प्रीमियर लीग के आयोजन में उनके सहयोग से समिति के सदस्यों में उत्साह देखा गया।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply