गांव के विकास और प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प

29 नवंबर 2026, बोरपदर (बकावंड)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का बोरपदर बूथ में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने सामूहिक श्रवण किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के उद्बोधन को ध्यानपूर्वक सुना और उनके विचारों को आत्मसात करने की बात कही।

कार्यक्रम के दौरान देश के विकास, स्वच्छता, शिक्षा, युवा शक्ति और ग्रामीण उत्थान जैसे विषयों पर प्रधानमंत्री के संदेशों को लेकर कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से देशभर में हो रहे सकारात्मक प्रयासों और जनभागीदारी से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी मिलती है।

इस अवसर पर ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संदेशों को गांव-गांव तक पहुंचाने तथा बोरपदर के विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता चंदन सिंह ठाकुर, मंगल ठाकुर, चुनीलाल ठाकुर, मोसुराम ठाकुर, राजेंद्र ठाकुर, बलदेव ठाकुर आदर्श सिंह ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply

You missed