
रिपोर्ट: ऋषभ कुमार सम्पादक छत्तीसगढ़ पहट न्यूज
—
ओरछा-नारायणपुर सड़क — जो कभी गड्ढों और गिट्टियों से भरी थी, अब मजबूत डामर की सड़क में तब्दील होने वाली है। यह संभव हुआ है छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट मंत्री और क्षेत्रीय विधायक आदरणीय श्री केदार कश्यप जी की दूरदृष्टि और जनप्रतिबद्धता से।
पूर्ववर्ती कांग्रेस शासनकाल में नारायणपुर से ओरछा को जोड़ने वाली यह महत्वपूर्ण सड़क पूरी तरह जर्जर हो गई थी। भारी बारिश, वाहनों की आवाजाही और प्रशासनिक उपेक्षा के चलते इस सड़क से गुजरना जनता के लिए एक दुखद अनुभव बन गया था। स्थानीय ग्रामीणों और भाजपाइयों के सहयोग से 6 अक्टूबर 2023 को श्री केदार कश्यप जी ने ओरछा मार्ग पर धरना प्रदर्शन किया था और वादा किया था कि भाजपा सरकार बनते ही इस सड़क को प्राथमिकता में लेकर निर्माण कराया जाएगा।
आज वह वादा साकार होने जा रहा है।
—
✅ वादे पर अमल, काम की गूंज
सरकार बनते ही मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में कैबिनेट मंत्री श्री केदार कश्यप जी ने इस सड़क को उच्च गुणवत्ता से बनवाने का कार्य प्रारंभ किया जाएगा, जो अब बहुत जल्द पूरा हो सकेगा ।
स्थानीय जनता में हर्ष और आभार का माहौल है।
—
समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में यह एक और स्वर्णिम अध्याय है।
—
नोट: क्या आप ऐसी और सकारात्मक विकास खबरें पढ़ना चाहते हैं? हमारे साथ जुड़ें और ऐसे समाचार सबसे पहले पाएं।