रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

11 जून 2026, जगदलपुर / भानपुरी। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में शासकीय भूमि और गरीब परिवारों के मकानों पर अवैध कब्जे हटाने के लिए राजस्व विभाग की टिम और पुलिस बल के साथ प्रशासन की  टीम ने जेसीबी बुलडोजर की कार्रवाई की।



        अतिक्रमण हटाने के दौरान पूर्व विधायक चंदन कश्यप सहित स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों द्वारा भारी विरोध भी किया गया। बस्तर ब्लॉक के ग्राम मुंडागांव बाजार स्थल में अवैध कब्जा किये 16  में से 13 को नोटिस दिया गया था। और शासकीय भूमि अतिक्रमण अवैध कब्जा मकान तोड़ने की कार्रवाई की जा रही थी जिसका विरोध ग्रामीण और महिलाओं के द्वारा किया गया।

बुलडोजर के सामने महिलाएं छोटे-छोटे बच्चे के साथ जेसीबी के सामने सो गई उनका कहना है कि प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जारी है जिससे तीन-चार घर को छोड़कर बाकी घर को तोड़ने की कार्रवाई की जा रही थी। ग्रामीण ने कहा कि सबसे पहले सरपंच का घर तोड़े उसके बाद बाकी लोग का तोड़े जिसे आक्रोश ग्रामीणों ने  प्रशासन द्वारा  भेदभाव किया जा रहा है।

अतिक्रमण हटाने के लिए राजस्व विभाग एवं पुलिस की टीम मौके पर जेसीबी लेकर पहुंची एक विधवा का अवैध मकान को तोड़ने के दौरान ग्रामीणों ने भारी विरोध किया जिसके के बाद स्थानीय ग्रामीणो और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के भारी विरोध के कारण प्रशासन की टीम को बुलडोजर सहित वापस लौटना पड़ा ।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply