जगदलपुर, 26 जुलाई 2025
✍️ रिपोर्ट: ओम साहू
हमारा व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें

जगदलपुर के जवाहर नवोदय विद्यालय, धरमपुरा–2 को लेकर सोशल मीडिया व कुछ माध्यमों में एक झूठी और भ्रामक खबर तेजी से वायरल हो रही थी, जिसमें दावा किया गया कि छात्रों के बीच मारपीट हुई और कई विद्यार्थियों की हालत गंभीर है। अब विद्यालय प्रशासन ने इस खबर को सिरे से खारिज करते हुए स्पष्ट किया है कि ऐसी कोई गंभीर घटना नहीं हुई है, और सभी विद्यार्थी सुरक्षित हैं।
क्या हुआ था 21 जुलाई की रात?
विद्यालय परिसर में रात्रि 9:30 बजे एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान कुछ छात्रों के बीच सामान्य सी अनबन हुई थी। एक छात्र द्वारा अनुशासनहीनता की गई, लेकिन ड्यूटी पर तैनात शिक्षक श्री सौरभ अनवर ने समय रहते स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में ले लिया।
⚕️ कुछ छात्रों को मामूली खरोंच आई, जिन्हें एहतियातन अस्पताल ले जाया गया था। लेकिन सभी छात्र स्वस्थ हैं और उसी रात वे विद्यालय लौट आए। किसी की हालत गंभीर नहीं थी, और न ही कोई छात्र अस्पताल में भर्ती किया गया।
जांच जारी, शिक्षा बाधित नहीं
विद्यालय प्रशासन, नवोदय विद्यालय समिति और भोपाल क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा इस घटना की गहन जांच की जा रही है। प्राचार्य के अनुसार, “दिनांक 25 जुलाई की सुबह 6 बजे तक सभी छात्र पूरी तरह सामान्य पाए गए। स्कूल की सभी गतिविधियां सुचारू रूप से जारी हैं।”
मीडिया से अपील
विद्यालय प्रशासन ने मीडिया से अपील की है कि बिना सत्यापन के इस प्रकार की सनसनीखेज और झूठी खबरें प्रसारित न करें, क्योंकि इससे छात्रों और अभिभावकों में अनावश्यक भय और भ्रम फैलता है।
प्राचार्य, पीएम श्री स्कूल/जवाहर नवोदय विद्यालय, धरमपुरा-2, जगदलपुर (बस्तर) द्वारा यह स्पष्टीकरण जारी किया गया है।
—
ऐसी ही सच्ची, तेज और निष्पक्ष खबरों के लिए जुड़े रहें:
ओम साहू का व्हाट्सएप चैनल