🎉 शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण योजना अन्तर्गत पुरस्कार तथा सेवा निवृत्त शिक्षक संवर्ग के कर्मचारियों को किया गया सम्मानित 🎉

जगदलपुर, 5 सितंबर 2025/ शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित मुख्य समारोह में विधायक श्री किरण देव ने कहा कि हमारे देश में प्रतिवर्ष 5 सितंबर का दिन बेहद महत्वपूर्ण होता है। यह दिन भारत के द्वितीय राष्ट्रपति और महान दार्शनिक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन पर शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।

उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज की रीढ़ और राष्ट्र निर्माण के वास्तविक शिल्पकार होते हैं। विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षकों के समर्पण और योगदान की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षक ही हमारे जीवन के सबसे अहम गुरु होते हैं। बस्तर के शिक्षकों के पढ़ाए विद्यार्थी आज बड़े-बड़े पदों पर पहुँच चुके हैं।

🏫 महापौर श्री संजय पांडेय ने भी शिक्षकों के योगदान को नमन करते हुए कहा कि “गुरु को हमारे देश में ब्रह्मा से भी ऊपर माना गया है, जो स्वयं दीपक की तरह जलकर शिष्य का भविष्य उज्ज्वल बनाते हैं।”

📌 मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण योजना अन्तर्गत सम्मान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार (टाउन हाल) में आयोजित हुआ। इसमें विभिन्न पुरस्कार प्रदान किए गए –

  • शिक्षा दूत – ₹5,000 नगद + शाल श्रीफल (ब्लॉक स्तर पर 21 शिक्षक सम्मानित)
  • ज्ञानदीप – ₹7,000 नगद + शाल श्रीफल (जिला स्तरीय) 👉 दरभा की श्रीमती शहनाज खान, जगदलपुर की श्रीमती अनुपमा साहा, बकावंड की श्रीमती सुनीता नाग
  • शिक्षा श्री – ₹10,000 नगद + शाल श्रीफल (संभाग स्तरीय) 👉 बस्तर के तरुण कुमार ठाकुर, कांकेर की पुष्पांजलि ठाकुर, कोंडागांव के रूपेन्द्र कुमार भारद्वाज

✨ इसके अलावा 01 सितम्बर 2024 से 31 अगस्त 2025 तक सेवानिवृत्त हुए 91 शिक्षक संवर्ग को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर नगर के गणमान्य जनप्रतिनिधि, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रतीक जैन, संयुक्त संचालक शिक्षा श्री राकेश पांडेय, जिला शिक्षा अधिकारी श्री बलिराम बघेल सहित शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

🖊 रिपोर्ट: ओम साहू
👉 📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply