
14 फरवरी2026, जगदलपुर
भा.ज.पा. के कार्यकर्ताओं ने जगदलपुर के शहीद स्मारक में वीर जवानों को दी श्रद्धांजलि
आज जगदलपुर में पुलवामा हमले की बरसी पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा शहीद स्मारक में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर वीर जवानों के सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।
इस दौरान शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा गया तथा अमर शहीदों के सम्मान में देशभक्ति के नारे भी लगाए गए।
उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों की शहादत को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के बस्तर जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
छत्तीसगढ़ पहट न्यूज़
संपादक –ऋषभ कुमार
मो.–6266449977