15 फरवरी 2026,जगदलपुर/

           महाशिवरात्रि के पावन और अलौकिक अवसर पर बस्तर के सांसद महेश कश्यप ने आज ऐतिहासिक एवं पौराणिक महत्व के केंद्र रामपाल स्थित श्री लिंगेश्वर बाबा मंदिर में सपरिवार उपस्थिति दर्ज कराई। शिव भक्ति के इस महापर्व पर सांसद ने विधि विधान से भगवान आशुतोष का पूजन अभिषेक कर क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि और आरोग्य की मंगल कामना की।

              प्रातः काल मंदिर पहुंचे सांसद महेश कश्यप ने अपनी धर्मपत्नी और परिजनों के साथ मुख्य गर्भगृह में प्रवेश किया। वहां उन्होंने मंदिर पुजारी कैलाश ठाकुर के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान लिंगेश्वर का दूध, दही, शहद और गंगाजल से जलाभिषेक किया। पारंपरिक वाद्य यंत्रों और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों के बीच उन्होंने महाआरती में भाग लिया और दीप प्रज्वलित कर बाबा का आशीर्वाद लिया।

         

            सांसद महेश कश्यप ने कहा रामपाल का यह लिंगेश्वर धाम हमारी अटूट आस्था का केंद्र हैl लिंगेश्वर मंदिर बस्तर की प्राचीन विरासत का हिस्सा है। यहाँ की मिट्टी में भक्ति और शक्ति दोनों का वास है। महाशिवरात्रि के इस पावन दिन पर बाबा के चरणों में शीश नवाकर मैंने यही प्रार्थना की है कि बस्तर का प्रत्येक कोना विकास की रोशनी से जगमगाए, हमारी जनता समृद्ध हों और बस्तर की सांस्कृतिक पहचान पूरे विश्व में स्थापित हो।

         

             सांसद ने मंदिर परिसर में कतारबद्ध खड़े श्रद्धालुओं का अभिवादन किया और उनके साथ महाशिवरात्रि की खुशियाँ बांटी। सांसद महेश कश्यप ने मंदिर ट्रस्ट और स्थानीय प्रशासन से मंदिर परिसर के विकास और वहां आने वाले दर्शनार्थियों की सुविधाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की।

              इस अवसर पर उनके साथ क्षेत्र के जनप्रतिनिधि,गणमान्य नागरिक और भारी संख्या में शिवभक्त उपस्थित रहे।

विज्ञापन एवं खबरों के लिए संपर्क करें

छत्तीसगढ़ पहट न्यूज़

संपादक–ऋषभ कुमार

मो.–6266449977

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply