जगदलपुर, 19 फरवरी 2026/ जल संसाधन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला बस्तर अंतर्गत निर्मित समस्त एनीकट योजनाओं के जलद्वार विभागीय नियमावली के अनुरूप 15 अक्टूबर 2025 से पूर्णतः बंद हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि वर्तमान में किसी भी एनीकट के जलद्वारों का परिचालन नहीं किया गया है तथा जल छोड़े जाने संबंधी कोई कार्यवाही नहीं की गई है। जलद्वार खोलने पर प्रतिबंध प्रभावशील है।

              कार्यपालन अभियंता ने बताया कि भोंड एनीकट परियोजना की जल भराव क्षमता 2.25 मि.घ.मी. है, जो वर्तमान में शत-प्रतिशत है। योजना के माध्यम से रबी सीजन में 80 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई का प्रावधान है। क्षेत्र के कृषक स्वयं के साधनों से रबी सिंचाई हेतु जल का उपयोग कर रहे हैं।संरचना के नवीनीकरण, मरम्मत एवं जीर्णोद्धार के लिए 380.28 लाख रुपये का प्रस्ताव स्वीकृति हेतु शासन को प्रेषित किया गया है। विभाग ने बताया कि सभी कार्य शासन के प्रचलित नियमों एवं प्रावधानों के अनुरूप, कृषकों एवं आमजन के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संपादित किए जाते हैं। किसी भी निर्णय से पूर्व संबंधित हितग्राहियों को सूचना प्रदान की जाती है।

संपादक–ऋषभ कुमार

मो.–6266449977

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply