जगदलपुर, 19 फरवरी 2026/ बस्तर जिले के नागरिकों को सुलभ और उन्नत स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने की दिशा में जिला प्रशासन ने कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के छूटे हुए हितग्राहियों को स्वास्थ्य योजनाओं के दायरे में लाने के लिए आयुष्मान और वय वंदन योजना कार्ड बनाने गुरुवार को विशेष शिविर आयोजित किया।

       इस अभियान का मुख्य केंद्र बिंदु विशेष रूप से 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए वय वंद कार्ड बनाना है, ताकि समाज के बुजुर्गों को जीवन के इस पड़ाव पर बेहतर चिकित्सा सुरक्षा मिल सके। जिले में शिविरों का आयोजन कर पात्र नागरिकों का शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित किया गया।

       इस अभियान के तहत प्रशासन ने नगर पालिक निगम जगदलपुर सहित तोकापाल, बस्तर, लोहण्डीगुड़ा, बास्तानार, दरभा और बकावण्ड शिविर आयोजित किया गया। शहरी क्षेत्रों में जहाँ वार्ड वार शिविरों के माध्यम से एएनएम, मितानिन और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की संयुक्त टीमें समन्वय के साथ कार्य किया, वहीं ग्रामीण अंचलों में पंचायत स्तर पर विशेष शिविर लगाया गया। प्रशासन ने इस कार्य की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों के साथ-साथ सभी अनुभागों के एसडीएम, तहसीलदारों और जनपद सीईओ को नोडल अधिकारी के रूप में तैनात रहे, जो जमीनी स्तर पर निरंतर प्रगति की निगरानी की।

संपादक–ऋषभ कुमार

मो.–6266449977

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply