19 फरवरी 2026,जगदलपुर / बस्तर पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए आमागुड़ा क्षेत्र से एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2 किलो 916 ग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 45 हजार 700 रुपये बताई गई है।

        पुलिस के अनुसार, आरोपी अखिल पौराणिक (39 वर्ष) निवासी आमागुड़ा को हनी डेली नीड्स के पास संदिग्ध अवस्था में ग्राहक का इंतजार करते हुए पकड़ा गया। वह प्लास्टिक बोरी में गांजा रखकर बिक्री की तैयारी कर रहा था।

            यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बस्तर शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन में की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग तथा नगर पुलिस अधीक्षक अमित देवांगन के पर्यवेक्षण में कोतवाली पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदेह के आधार पर आरोपी को हिरासत में लिया।

             तलाशी के दौरान बोरी से अवैध मादक पदार्थ बरामद हुआ। वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

        इस कार्रवाई में निरीक्षक शिवानंद सिंह, उपनिरीक्षक अरुण मरकाम, सहायक उपनिरीक्षक प्रमोद सिन्हा सहित कोतवाली पुलिस एवं बस्तर फाइटर टीम के जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

संपादक–ऋषभ कुमार

मो.–6266449977

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply