जगदलपुर। शासकीय दंतेश्वरी पी.जी. महिला महाविद्यालय, जगदलपुर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2026 के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है। इसी क्रम की तृतीय कड़ी के रूप में दिनांक 24 फरवरी 2026 को महाविद्यालय परिसर में विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।

           इस विज्ञान प्रदर्शनी में महाविद्यालय की छात्राओं के साथ-साथ अन्य महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता की। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मॉडल एवं पोस्टर के माध्यम से “विज्ञान एवं विकसित भारत” की थीम को प्रभावशाली ढंग से प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी में विज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित नवाचारी एवं उपयोगी मॉडल प्रस्तुत किए गए, जिनकी सभी उपस्थितजनों ने सराहना की।

                  इस प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में श्रीमती कल्पना मंडावी, काकतीय पी.जी. कॉलेज तथा सुश्री नेहा पांडे, क्राइस्ट कॉलेज, जगदलपुर उपस्थित रहीं। निर्णायकों द्वारा प्रतिभागी विद्यार्थियों के मॉडल, विषयवस्तु, प्रस्तुतीकरण एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण के आधार पर मूल्यांकन किया गया।

            महाविद्यालय की प्राचार्य महोदया द्वारा प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा गया कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार एवं अनुसंधान की प्रवृत्ति को विकसित करने में सहायक सिद्ध होते हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में समस्त प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं छात्राओं का सक्रिय सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन डॉ प्रिंसी दुग्गा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में डॉ गुलाब साहू के द्वारा आभार प्रकट किया गया।

संपादक – ऋषभ कुमार

मो.–6266449977

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply