बकावंड में किसान सम्मेलन में बोले सांसद कश्यप,कृषक उन्नति योजना से मजबूत हो रहा किसान

रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

बकावंड में किसानों ने जताया आभार,समृद्ध किसान,सशक्त छत्तीसगढ़  का संकल्प: महेश कश्यप

जगदलपुर : बस्तर जिले के बकावंड तहसील में आज किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि बस्तर लोकसभा सांसद महेश कश्यप मुख्य रूप से सम्मिलित हुए। इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में किसान भाई बहनों की उपस्थिति रही।



      इस दौरान सांसद महेश कश्यप ने कहा राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य मंत्रिपरिषद द्वारा लिए गए ऐतिहासिक निर्णय के तहत समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से अंतर राशि का एकमुश्त भुगतान होली पर्व से पूर्व आज उनके खातों में अंतरित किया गया। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में प्रदेश के 25 लाख 24 हजार 339 किसानों से 141.04 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई। कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत लगभग 10 हजार करोड़ रुपये की अंतर राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में जमा की गई है।

          श्री कश्यप ने कहा बीते दो वर्षों में इस योजना के तहत 25 हजार करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया जा चुका है, जो अब बढ़कर 35 हजार करोड़ रुपये हो गया है। यह निर्णय किसानों के सम्मान, आत्मनिर्भरता और समृद्धि के प्रति सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

      कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक शुभाऊ राम कश्यप,जनपद अध्यक्ष सोनभारी भद्रे,भाजपा जिला महामंत्री परिस बेसरा, तरुण पांडेय,धनुरजय कश्यप,रोहित त्रिवेदी,शशिनाथ पाठक सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं किसान बंधु उपस्थित रहे।

संपादक – ऋषभ कुमार

मो.– 6266449977

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply