
रिपोर्ट – ऋषभ कुमार
जिन माता बहनों को महतारी वंदन का लाभ नहीं मिल रहा उनकी भावनाओं के साथ भाजपा की विष्णु देव सरकार कर रही है खिलवाड़ वृहद महतारी वंदन सम्मेलन 2026 का आयोजन करके: राजेश चौधरी
7 मार्च 2026, जगदलपुर
नगर पालिक निगम जगदलपुर के नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी ने बताया कि एक तरफ छत्तीसगढ़ सरकार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में 8 मार्च 2026 दिन रविवार को 12:00 मुख्य अतिथि माननीय विष्णु देव साय जी एवं समस्त नेतागणों की उपस्थिति में लाल बहादुर शास्त्री मिनी स्टेडियम जनपद पंचायत बस्तर जिला बस्तर में वृहद महतारी वंदन सम्मेलन 2026 समारोह का आयोजन रखा गया है दूसरी तरफल जिन माता,बहनों को महतारी वंदन का लाभ नहीं मिल रहा है जो कि सुशासन तिहार के समय अपना फार्म जमा किए समय-समय पर महिला बाल विकास विभाग में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के पास तथा पार्षदों के पास जाकर गुहार लगाती हैं कि उन्हें महतारी बंधन योजना का लाभ नहीं मिल रहा है।
भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने सुशासन तिहार में आवेदन इसलिए लिया था कि उन्हें महतारी वंदन का लाभ दिया जाना है परंतु आज दिनांक तक उन माता,बहनों का महतारी वंदन योजना का लाभ शुरू नहीं किया गया है जो की उनके साथ अन्याय पूर्ण व्यवहार है बावजूद इसके भारतीय जनता पार्टी की छत्तीसगढ़ सरकार किस मुख से बृहद महतारी वंदन सम्मेलन कर रही है। मेरे द्वारा जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास से पूछा गया की वृहद महतारी वंदन सम्मेलन में क्या जिन माता, बहनों को महतारी वंदन का लाभ नहीं मिल रहा है।
जिन्होंने फार्म नहीं भरा है जिन्हें 6 महीना मिलने के बाद बंद हो गया है ऐसे लोगों का पुनः फॉर्म भरा जाएगा तो उनके द्वारा स्पष्ट रूप से जवाब दिया गया कि अभी इस प्रकार का कोई भी आदेश प्राप्त नहीं है जब आदेश मिलेगा तब बताया जाएगा। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की विष्णु देव सरकार उन माता,बहनों के भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है जिन्हें महतारी वंदन का लाभ नहीं मिल रहा है उनके समक्ष बृहद महतारी वंदन सम्मेलन मनाकर उनकी भावनाओं को और भी आघात करने का कार्य कर रही हैं।
विष्णु देव साय की सरकार को चाहिए की ऐसे समय में जब अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत वृहद महतारी वंदन सम्मेलन कर रहे हैं तो इस सम्मेलन में जो शेष माताएं, बहने एवं महिलाएं जिन्हें महतारी वंदन योजना का लाभ नहीं मिल रहा है उनका फॉर्म भरकर उन्हें इस सम्मेलन के माध्यम से लाभ पहुंचाना चाहिए।
उक्त विज्ञप्ति के माध्यम से विष्णु देव सरकार से सवाल करते हैं कि –
.उससे पहले सरकार उनकी मांग को नजरअंदाज करके उनके भावनाओं को ठेस पहुंचती रहेगी ?
.क्या अगला चुनाव के पहले ही इन माता, बहनों को महतारी वंदन का लाभ मिलेगा ?
.कब होगा उन माता,बहनों के साथ न्याय कब मिलेगा उन्हें महतारी वंदन योजना का लाभ ?
राजेश चौधरी
नेता प्रतिपक्ष
नगर निगम जगदलपुर
संपादक – ऋषभ कुमार
मो.–6266449977