रिपोर्ट –जय शंकर पांडे


   कलेक्टोरेट में हुई गैस एजेंसी संचालकों की बैठक


जगदलपुर, 11 मार्च 2026/ जिले में घरेलू गैस की सुचारू आपूर्ति और वितरण व्यवस्था को पुख्ता करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देशानुसार बुधवार को एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कलेक्ट्रेट स्थित आस्था हॉल में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता अपर कलेक्टर श्री सीपी बघेल ने की, जिसमें खाद्य विभाग के अधिकारियों और जिले के गैस एजेंसी संचालकों ने हिस्सा लिया।

           बैठक के दौरान कलेक्टर के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करते हुए जिले की 14 गैस एजेंसियों के संचालकों और प्रतिनिधियों ने प्रशासन को अवगत कराया कि वर्तमान में गैस सिलेंडरों का स्टॉक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और नियमित रूप से गैस का लोड प्राप्त हो रहा है। संचालकों ने यह भी स्पष्ट किया कि उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडरों की आपूर्ति बिना किसी बाधा के निरंतर जारी है।


             इस अवसर पर खाद्य नियंत्रक श्री घनश्याम राठौर ने पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी एजेंसियों को निर्देश जारी किए कि वे प्रतिदिन के स्टॉक और आने वाले लोड की जानकारी अनिवार्य रूप से साझा करें। प्रशासन ने उपभोक्ताओं की सुविधा को सर्वोपरि रखते हुए विशेष रूप से निर्देशित किया कि होम डिलीवरी के माध्यम से गैस सिलेंडरों की आपूर्ति नियमित रूप से की जाए, ताकि आम जनता को अपने घरों तक ईंधन प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। बैठक में खाद्य विभाग के समस्त अधिकारी और जिले की सभी प्रमुख गैस एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिन्होंने कलेक्टर के निर्देशों के अनुरूप पारदर्शी वितरण प्रणाली सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

संपादक – ऋषभ कुमार

मो.–6266449977

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply