रिपोर्ट –जय शंकर पांडे


      अधिकारियों ने धरातल पर मूलभूत सुविधाओं का लिया जायजा

जगदलपुर, 13 मार्च 2026/ बस्तर जिला प्रशासन द्वारा जन समस्याओं के त्वरित निराकरण और शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गुरुवार को बास्तानार विकासखंड में जन चौपाल  का व्यापक आयोजन किया गया। लोहंडीगुड़ा और बकावंड विकासखंडों की सफलता के बाद, कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री आकाश छिकारा के निर्देशानुसार आज सुबह 10 बजे से ही बास्तानार की सभी 34 ग्राम पंचायतों में नोडल अधिकारियों ने मूलभूत सुविधाओं और विकास कार्यों का जायजा लिया।

       

इस अभियान के तहत अनुविभागीय दण्डाधिकारी श्री शंकर लाल सिन्हा ने राजस्व और जनपद पंचायत के अधिकारियों के साथ मिलकर विभिन्न विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की सघन समीक्षा की। इस अवसर पर तहसीलदार और जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे, जिन्होंने मैदानी स्तर पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

          निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने गांवों के स्कूलों, आंगनबाड़ियों, उचित मूल्य की दुकानों और स्वास्थ्य केंद्रों का दौरा कर वहां दी जा रही सेवाओं की गुणवत्ता को बारीकी से परखा। इस दौरान प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, हर घर नल-जल मिशन, राष्ट्रीय टीकाकरण और मध्यान्ह भोजन जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की स्थिति देखी गई। केंद्रों में दवाइयों की उपलब्धता और साफ-सफाई के मानकों का भी विशेष जायजा लिया गया। व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और जन-केंद्रित बनाने के लिए दोपहर 02रू00 बजे पंचायत नोडल अधिकारियों ने सीधे ग्रामीणों के साथ संवाद स्थापित किया। ग्राम पंचायत भवनों में आयोजित इस चर्चा के दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं और सुझावों को अधिकारियों के समक्ष रखा, जिससे प्रशासन को जमीनी स्तर की चुनौतियों को सीधे समझने का अवसर मिला।

            दिन भर चले इस सघन निरीक्षण और जन संवाद के पश्चात शाम 04.30 बजे जनपद पंचायत मुख्यालय में अनुविभागीय दण्डाधिकारी श्री शंकर लाल सिन्हा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सहित सभी नोडल अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य रही, जहाँ उन्होंने अपने आवंटित क्षेत्रों से प्राप्त फीडबैक और निरीक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत की। प्राप्त रिपोर्टों के आधार पर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए और सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे परिचर्चा के उपरांत अपनी विस्तृत रिपोर्ट जिला पंचायत की शिकायत शाखा में अनिवार्य रूप से जमा करें। बास्तानार में आयोजित इस जन चौपाल ने न केवल शासन की योजनाओं को गति दी है, बल्कि प्रशासन और जनता के बीच सीधा सेतु स्थापित करने का कार्य भी किया है।

सम्पादक –ऋषभ कुमार

मो.–6266449977

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply