
जगदलपुर/ शासकीय दंतेश्वरी पी. जी. महिला महाविद्यालय जगदलपुर में भारतीय ज्ञान परम्परा प्रकोष्ठ के अंतर्गत “योग है निदान ” दिनांक 2.2.26से 2.03.26 एक माह योग प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया गया।जिसका उद्देश्य महाविद्यालय के छात्राओं,प्राध्यापकों,कर्मचारियों को शारीरिक,मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप स्वस्थ बनाना तथा योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

योग अभ्यास कार्यक्रम में सभी उत्साहित होकर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम प्रतिदिन संध्या 4.30से 5.30 तक आयोजित किया गया। कार्यक्रम प्राचार्य डॉ रंजना नाथ,संयोजक डॉ योगेंद्र मोतीवाला जी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।योग शिक्षक डॉ तृप्ति खनंग रही।
योग की क्लास में सूक्ष्म व्यायाम सूर्य नमस्कार,विभिन्न आसन,प्राणायाम आदि सिखाये गये।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सकारात्मक परिवर्तन देखे गए:
पेट संबंधी समस्या कम हुई
कमर दर्द में राहत
एकाग्रता एवं अनुशासन में वृद्धि
मानसिक तनाव में कमी
नींद की समस्या में राहत मिली।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर नगर निगम महापौर जगदलपुर माननीय संजय पांडे उपस्थित रहे जिन्होंने योगार्थियों को प्रमाणपत्र दिये।साथ ही योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने हेतु सभी को प्रेरित किया।
कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।
संपादक –ऋषभ कुमार
मो.–6266449977