रिपोर्ट –जय शंकर पांडे


21 मार्च 2026,जगदलपुर/तोकापाल ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत छापर भानपुरी में आज विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। क्षेत्रीय विधायक श्री विनायक गोयल द्वारा लगभग 36 लाख रुपए की लागत से विभिन्न निर्माण कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर ग्रामवासियों में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला



     भूमिपूजन कार्यक्रम के अंतर्गत सामुदायिक भवन निर्माण, सीसी सड़क निर्माण कार्य तथा जलनी माता गुड़ी निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विकास कार्यों की शुरुआत की गई। इन योजनाओं के माध्यम से ग्राम पंचायत के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के साथ-साथ ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।



        कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री विनायक गोयल ने कहा कि राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सामुदायिक भवन के निर्माण से ग्रामीणों को सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए एक सुसज्जित स्थान मिलेगा, वहीं सीसी सड़क के निर्माण से आवागमन सुगम होगा और ग्रामीणों को वर्षभर बेहतर सुविधा प्राप्त होगी। जलनी माता गुड़ी के निर्माण से क्षेत्र की धार्मिक आस्था को भी सुदृढ़ता मिलेगी।

           उन्होंने आगे कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाएगा, ताकि आमजन को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके। साथ ही उन्होंने ग्रामवासियों से अपील की कि वे विकास कार्यों में सहयोग करें और निर्माण कार्यों की निगरानी में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।

           इस इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य पदमनी कश्यप जी, जनपद अध्यक्ष रामबती भण्डारी जी, उपाध्यक्ष रितेश दास जोशी जी,  जनपद सदस्य डिकेश नाग जी, मण्डल अध्यक्ष सोमारू राम कश्यप जी, जिला मंत्री रैतुराम बघेल जी, सरपंच दशमी कश्यप जी, धनई मौर्य जी, जिवनाथ मौर्य, मुन्ना कश्यप जी, एवं अन्य जनप्रतिनिधि कार्यकर्ता गण ड्राईवर संघ के साथि, ग्रामीणजन एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने विकास कार्यों के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी तरह क्षेत्र में विकास की गति बनी रहेगी।

संपादक –ऋषभ कुमार

मो.–6266449977

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply