रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

23 मार्च 2026,जगदलपुर / सोमवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेजेस करीतगांव बकावण्ड बस्तर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा शहीद दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती,भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना कर की गई।
कार्यक्रम में वीर शहीद भगत सिंह, शहीद राजगुरु, शहीद सुखदेव जी को स्मरण कर उनके द्वारा देश के लिए बलिदान एवं 23 मार्च सन् 1931 को उन्हें फांसी की सजा की घटना को बताया गया। शहीदों के द्वारा देश के लिए, किए गए कार्यों को चित्रित किया गया। जालियांवाला बाग हत्याकांड ; साइमन कमीशन विरोध एवं स्वर्गीय लाला लाजपत राय की हत्या का प्रतिशोध,लाहौर कॉन्सपिरेसी, दिल्ली पब्लिक सेफ्टी बिल में बम फेंकने की प्रमुख घटनाओं को दर्शाया गया। श्री राजेंद्र कलिहारी (व्याख्याता, वाणिज्य) द्वारा शहीद भगत सिंग, राजगुरु, सुखदेव के कार्य युवाओं में शक्ति का संचार एवं युवाओं में समाज के लिए महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करने की बात कही।
संस्था प्रमुख प्राचार्या श्रीमती मोनिता पानिग्राही द्वारा वर्तमान के युवाओं को शहीदों के बताए बलिदानी पथ को प्रशस्त कर उनपर चलने का संदेश दिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई कार्यक्रम अधिकारी श्री राहुल सिंह ठाकुर, श्री जादूनाथ भारती,श्रीमती कल्पना राय,सहायक कार्यक्रम अधिकारी श्री लोकेश निषाद,श्री सुभाष पटेल,समस्त रा.से.यो स्वयंसेवक एवं समस्त विद्यार्थी उपस्थित रहे।
संपादक –ऋषभ कुमार
मो.–6266449977