रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

जनता की गाड़ी कमाई का दुरुपयोग करके उसमें अपना लाभ की चिंता
2 अप्रेल 2026,जगदलपुर/नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी ने जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि जगदलपुर नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न मार्गों का ड्रेन टू ड्रेन सड़क निर्माण कार्य चालू किया गया है उक्त कार्य में यह देखा जा रहा है कि तत्काल खुदाई करके तत्काल सड़क बनाने का कार्य को अंजाम दिया जा रहा है जबकि यदि विधायक जी महापौर जी और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी नगर निगम प्रशासन का उक्त कार्यों को लेकर कोई विजन होता कोई दूरदर्शिता होती तो निश्चित रूप से सबसे पहले नाला का निर्माण किया जाता और उसके बाद जल आपूर्ति की पाइपलाइन शिफ्टिंग का कार्य किया जाता बिजली पोल शिफ्टिंग का कार्य किया जाता तत्पश्चात सड़क निर्माण का कार्य किया जाता यदि नाली सही है निर्माण नहीं करना है तो कोई बात नहीं परंतु जल आपूर्ति का पाइपलाइन शिफ्टिंग का कार्य तो करना आवश्यक है अन्यथा भविष्य में कुछ दिक्कत होगी तो सड़क के बीचों बीच पूरा लाइन खोदना पड़ेगा फिर से सड़क बर्बाद होगी जनता के पैसे का दुरुपयोग होगा ऐसे बिना विजन के कार्य करने के कारण से कई बार करोड़ों रुपए का नुकसान पहले ही हो चुका है बावजूद इसके यदि जनप्रतिनिधि के साथ-साथ प्रशासन सजग नहीं होता है तो यह स्पष्ट होता है कि जनता के गाड़ी कमाई का दुरुपयोग करके उसमें अपना लाभ की चिंता करते हैं। ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से मांग करता हूं कि उक्त ड्रेन टू ड्रेन सड़क निर्माण कार्य को तत्काल रोकते हुए विधिवत जहां नाली की आवश्यकता है वहां पहले नाला बनाया जाए जल आपूर्ति की पाइपलाइन को शिफ्ट किया जाए बिजली के पोल को शिफ्ट किया जाए मुख्य वन संरक्षक वन मंडल कार्यालय के सामने का अतिक्रमण हटाई जाए तत्पश्चात सड़क निर्माण का कार्य चालू किया जाना चाहिए जिससे निकट भविष्य में पुनः उस सड़क को ना खोदना पड़े।
संपादक –ऋषभ कुमार
मो.–6266449977