रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण सिंह देव ने लाखों रुपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र मांझीगुड़ा माता मंदिर में डोम शेड निर्माण कार्य का हुआ भूमिपूजन

नानगुर में महतारी सदन 29 लाख एवं मांझीगुड़ा में कुल 40 लाख 50 हजार के निर्माण कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन हुआ


जगदलपुर । जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में आज रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने नानगुर में महतारी सदन का लोकार्पण एवं मांझीगुड़ा में दुलारदई मातागुड़ी में डोम शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन एवं अन्य विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया। जगदलपुर विकासखंड के नानगुर में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने महतारी सदन  का फीता काटकर अनावरण कर भवन का उद्घाटन किया। भवन का निर्माण  29 लाख 20 हजार  की लागत ने किया गया है।


इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने हल्बी बोली में संबोधित करते हुए ग्राम पंचायत के महिलाओं को बधाई दी और कहा कि देश की आधी आबादी को प्रतिनिधित्व करने वाली मातृ शक्ति के लिए सरकार ने महतारी सदन का निर्माण किया है, जिसमें महिलाएं अपने कार्यक्रम का आयोजन इस सदन में कर सकती हैं। महतारी सदन के निर्माण से क्षेत्र के महिला बहनों को काफी सुविधा होगी। इसके साथ ही सदन की साफ सफाई की व्यवस्था भी करनी होगी। प्रदेश सरकार ने नारी शक्ति के लिए महतारी वंदन योजना का संचालित कर आर्थिक सहयोग भी दे रही है। जिले में विकास को गति देने के दूरस्थ क्षेत्रों में योजनाओं को पहुंचाई जा रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्य लगातार हो रहे हैं।

मांझीगुड़ा में 41 लाख 50 हजार लागत के डोम शेड व सीसी सड़क,नाली निर्माण का भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने किया भूमिपूजन


जगदलपुर विधानसभा के जगदलपुर विकासखंड के ग्राम मांझीगुड़ा में कुल 40 लाख 50 हजार रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया।क्षेत्र के जनता के मांग के अनुरूप दुलारदई माता गुड़ी में 20 लाख की लागत से डोम शेड निर्माण कार्य का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने विधिवत भूमिपूजन किया। साथ ही ग्राम मांझी गुड़ा में 300 मीटर नाली निर्माण लागत 9.50 लाख रुपए, सी सी सडक निर्माण लागत 06 लाख रुपए, एवं शेड निर्माण कार्य लागत 05 लाख रुपए के कार्यो का भूमिपूजन किया गया। मांझी गुड़ा में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने कहा क्षेत्र के जनता के मांग के अनुरूप विकास कार्य हो रहे हैं। इसी तारतम्य में मांझी गुड़ा में दुलारदई माता गुड़ी में डोम शेड निर्माण कार्य किया जायेगा वर्षों से माता गुड़ी में शेड निर्माण की मांग क्षेत्र की जनता करते आ रही थी । जिसके कार्य का भूमिपूजन किया गया। साथ ही ग्राम मांझी गुड़ा में विभिन्न क्षेत्रों में सी सी सडक निर्माण एवं नाली निर्माण कार्य का भी भूमिपूजन किया गया। जिसके निर्माण से ग्राम पंचायत मांझी गुड़ा में लोगों को सुविधा होगी। इस दौरान नानगुर मंडल प्रभारी सुब्रतो विश्वास,जनपद अध्यक्ष पदलाम नाग, उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम कश्यप,जनपद सदस्य शांति बधेल,धंसे भारती, संरपंच रेदू नाग,मंगलसाय बधेल,मंडल अध्यक्ष हरिराम  मंडावी, लखीधर बधेल, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष नीलांबर सेठिया,सतीश सेठिया, चंद्रकांत सेठिया, जयमोहन सेठिया, श्रीमती रंजीता,व मंडल पदाधिकारी व कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।

संपादक –ऋषभ कुमार

मो–6266449977

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply