रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

6 अप्रैल 2026,जगदलपुर।आज अपने विधानसभा क्षेत्र के अंतिम एवं सुदूर ग्राम पंचायत हर्राकोडेर में आयोजित पारंपरिक मढ़ई मेला कार्यक्रम में विधायक श्री विनायक गोयल ने सादर सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने श्रद्धापूर्वक मां गंगादेई माता के चरणों में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।

मढ़ई मेला क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं का प्रतीक है, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि एवं श्रद्धालु शामिल होते हैं। इस दौरान विधायक श्री गोयल ने क्षेत्रवासियों से आत्मीय संवाद स्थापित किया और उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल हमारी संस्कृति को सहेजते हैं, बल्कि समाज में एकता और भाईचारे की भावना को भी मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों का उत्साह, प्रेम और समर्थन देखकर विधायक श्री गोयल भावुक हो उठे। उन्होंने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का यह स्नेह और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है, जो उन्हें निरंतर जनसेवा के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए वे हमेशा प्रतिबद्ध रहेंगे और हर वर्ग की समस्याओं के समाधान हेतु प्रयासरत रहेंगे।
मढ़ई मेला कार्यक्रम के पश्चात विधायक श्री विनायक गोयल ने शासकीय कन्या आश्रम शाला हर्राकोडेर का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं से आत्मीय मुलाकात कर उनकी पढ़ाई, रहन-सहन, भोजन व्यवस्था एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने छात्राओं से खुले मन से बातचीत करते हुए उनकी आवश्यकताओं और अपेक्षाओं को समझने का प्रयास किया।

निरीक्षण के दौरान विधायक श्री गोयल ने विद्यालय परिसर की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
छात्राओं का उत्साह, आत्मविश्वास और सीखने की ललक देखकर विधायक श्री गोयल ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि ये बेटियां हमारे समाज का भविष्य हैं और इनके सपनों को साकार करने के लिए हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित किया।
विधायक श्री गोयल ने यह भी कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही समाज और राष्ट्र का सशक्त निर्माण संभव है, इसलिए सरकार शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आश्रम शाला में आवश्यक संसाधनों एवं सुविधाओं की पूर्ति हेतु हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष बलदेव मण्डावी जी, जिला पंचायत सदस्य चन्द्रभान कश्यप जी, मण्डल अध्यक्ष मंगतुराम कश्यप जी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष नरसिंह ठाकुर जी, जनपद उपाध्यक्ष बसंत कश्यप जी, जन्मदिन सदस्य रूपाराम मुचाकी जी, लच्छिन यादव जी, बाबुल नाग जी, नरेश खापडे़ जी, चन्द्रशेखर ठाकुर जी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
संपादक –ऋषभ कुमार
मो.–6266449977