रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

जगदलपुर / 7 अप्रैल 2026 को “विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर” के अवसर पर माननीय श्री गोंविद नारायण जांगड़े प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जगदलपुर के निर्देशनुसार एवं कु० अंकिता कश्यप व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जगदलपुर के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य परीक्षण जिला न्यायालय परिसर जगदलपुर के मध्यस्थता केन्द्र में सम्माननीय न्यायाधीशगण, अधिवक्तागण, कर्मचारीगण, पैरालीगल वालिंटियर्स एवं आमजनो का स्वास्थ्य परीक्षण जैसे-बी.पी., शुगर, खुन की जांच एवं आखों की जांच कराया गया जिसमे उपस्थित सभी जनो को लाभ प्रदाय किया गया।
इसके अतिरिक्त कु० अंकिता कश्यप व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जगदलपुर द्वारा किशोर न्याया बोर्ड जगदलपुर, ग्राम पोडागुड़ा, में ग्राम पंचायत के संरपच, उप संरपच एवं ग्रामवासियों की उपस्थिति में विधिक जागरूकता शिविर के साथ-साथ स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया।
कु० अंकिता कश्यप व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जगदलपुर द्वारा बाल कल्याण समिति जगदलपुर, में निवासरत बच्चों को स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया।
साथ ही ग्राम लोहण्डीगुड़ा, में पैरालीगल वालिंटियर्स के द्वारा विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें ग्राम पंचायत के संरपच, उप संरपच एवं ग्रामवासी भी उपस्थित थे उनका भी स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
आयोजित विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में सम्माननीय न्यायाधीशगण, अधिवक्तागण, स्वास्थ्य विभाग से डॉक्टर, एवं उनके सहायक सहित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी/कर्मचारीगण तथा पैरालीगल वालिंटियर्स उपस्थित थे।
संपादक –ऋषभ कुमार
मो.–6266449977